प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रधानमंत्री मोदी को खुला पत्र लिखकर कहा सत्यपाल मलिक के आरोप संगीन मौन क्यों है?
रायपुर (News27) 23.04.2024 । छत्तीसगढ़ आगमन के पूर्व कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के द्वारा लगाये गये आरोपों पर प्रधानमंत्री मोदी से जवाब मांगा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला पत्र लिखकर पूछा है कि-
- जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के द्वारा लगाए गये गंभीर आरोप पर आप मौन क्यों है, उम्मीद है छत्तीसगढ़ की जनता को जवाब देंगे?
- 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में विस्फोटकों से भरी गाड़ी, सीआरपीएफ़ के 70 बसों के काफ़िले में चल रही एक बस से भिड़ा दी गई थी। इस आत्मघाती हमले में 40 जवानों की मौत हुई थी। सत्यपाल मलिक ने पुलवामा हमले को केंद्र की लापरवाही बताया था, आपकी सरकार ने इसका खंडन क्यों नहीं किया?
- जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आरोप लगाया कि जम्मू से श्रीनगर जाने सीआरपीएफ़ को पांच एयरक्राफ़्ट गृह मंत्रालय ने नही दिया, एयरक्राफ़्ट दे देते तो ये हमला नहीं होता। इस हमले के लिये केंद्र सरकार जिम्मदार थी।
- सत्यपाल मलिक ने आरोप लगाया इस घटना की जानकारी प्रधानमंत्री को दी, ग़लती बताया तो पीएम उन्हें“ इस पर चुप रहिए“ कहा। आपने उनको चुप क्यों करवाया था?
- संवेदनशील अति सुरक्षित क्षेत्र में 350 किलो आरडीएक्स से भरी गाड़ी कैसे पहुंच गयी? सत्यपाल मलिक का यह भी आरोप पुलवामा हमले के वक्त कनेक्टिंग रोड पर जवान तैनात नहीं थे. उस समय पुलिस तो केंद्र सरकार के ही अधीन थी। उन्हें इसकी जानकारी क्यों नहीं थी? अगर थी तो इस पर उन्होंने क्या कार्रवाई की? किस तरह की जांच बाद में उन्होंने बिठाई?“
- मलिक ने यह भी कहा जम्मू-कश्मीर और गोवा का राज्यपाल रहते हुए उन्होंने कई बार भ्रष्टाचार का मुद्दा प्रधानमंत्री के सामने उठाया, लेकिन कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
- मलिक का आरोप है प्रधानमंत्री के क़रीबी लोग उनके पास जम्मू-कश्मीर में दलाली का काम लेकर आये जिसमें उन्हें 300 करोड़ रुपये का ऑफ़र था।
- मलिक ने कहा जनवरी, 2022-“मैं किसानों के मामले में जब प्रधानमंत्री से मिलने गया तो मेरी पांच मिनट में लड़ाई हो गई। वो बहुत घमंड में थे. जब मैंने उनसे कहा कि हमारे पांच सौ लोग मर गए हैं।“ उन्होंने किसानों की समस्या नहीं सुना।
आपकी सरकार की बिदाई की बेला में प्रधानमंत्री मोदी जब आप छत्तीसगढ़ आये तो छत्तीसगढ़ की धरती से अपने ही सहयोगी के इन आरोपों का जवाब दें।
यह भी पढ़ें:-
जनता अब भाजपा सरकार को राम-राम बोल कर विदाई देगी : कांग्रेस

रायपुर (News27) 23.04.2024 । भाजपा विधायक धरमजीत सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जनता अब भाजपा सरकार को राम-राम बोलकर विदाई देगी. भाजपा सरकार 10 साल में रामकाज नहीं कर पायी, हर वर्ग को हताशा और प्रताड़ना मिला है. रसोई से लेकर सड़क तक भाजपा सरकार का एक ही मकसद था जनता से सिर्फ पैसा वसूलना. महंगाई की मार जनता को पड़ी है रोजगार छिना गया है, आम जनता की आय तो बढ़ी नहीं बल्कि परेशानियां चार गुना बढ़ी है, यह रामराज नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा को राम-राम कर जनता अब कांग्रेस का बटन दबाकर रामराज की मार्ग में चलकर काम करने वाली सरकार बनाएगी. आजादी के बाद जब इस देश में दो वक्त का भोजन भी नहीं था, ना बजट था, ना सुविधा थी तब कांग्रेस की सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से देश को मजबूत किया था. आधुनिक किया था, सेना को मजबूत किया था. एम्स हॉस्पिटल, केंद्रीय विद्यालय और नवोदय जैसे स्कूल, कॉलेज, आईआईटी, एचएमटी, भेल, आईआईएम, एनडीआई, डीआरआई, सेल, इसरो, ओएनजीसी स्टील प्लांट रेलवे के कई कारखाने भाखड़ा नांगल, हीराकुंड जैसे बांधों का निर्माण किया था। हरित क्रांति श्वेत क्रांति संचार क्रांति पंचवर्षीय योजनाएं बनाई। शिक्षा का अधिकार, भोजन का अधिकार, सूचना का अधिकार, मनरेगा जैसे योजना लाकर लोगों को सशक्त बनाया। भारत का सम्मान विश्व में बढा। अनेक संस्थाओं का निर्माण किया था. यह राम काज कांग्रेस की सरकार ने किया था।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार यदि जनता से किये वादा को पूरा करती तो भाजपा नेता मंच के माध्यम से मोदी सरकार की उपलब्धियां का बखान करते। दुर्भाग्य की बात है 10 साल सरकार में रहने के बाद भाजपा के पास मंच से बताने के लिए मोदी सरकार की उपलब्धि कुछ भी नहीं है. इसलिए भाजपा नेता फिर राम के नाम से गौ माता के नाम से वोट देने की अपील कर रहे हैं. जनता समझदार है भाजपा के इस चरित्र को जानती और पहचानती है.
———————–

