संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन

रायपुर (News27) 25.04.2024 ।  संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में संपूर्ण विश्व में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया।रक्तदान शिविरों की श्रृंखला निरंकारी बाबा ग़ुरबचन सिंह के मानवता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने के बाद से सन् 1986 से अनवरत जारी है।इसी कड़ी में आज संत निरंकारी मिशन की रायपुर ब्रांच में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 221 यूनिट रक्त मेकहारा हॉस्पिटल के मॉडल ब्लड बैंक से आई टीम ने रक्त संग्रहित किया। इस शिविर में रक्त दाताओं का उत्साह देखकर शिविर के मुख्य अतिथि अविनाश मिश्रा नगर निगम कमिश्नर रायपुर ने भी कहा कि ऐसा दृश्य आज पहली बार ही देखा है कि रक्तदान के लिए भी लोग लाइन लगाते है। पुरुषों के साथ महिलाएँ भी पूरे उत्साह से रक्तदान करती है। ये नज़ारा अद्भुत है। इस शिविर में प्रथम बार रक्तदान करने वालों ने भी अपनी ख़ुशी को प्रकट किया। इसमें बहन दिव्या हर्जपाल एवं लकी धमेजा ने प्रथम बार रक्तदान किया ।

रायपुर ब्रांच के ज़ोनल इंचार्ज ग़ुरबक्श सिंह ने मॉडल ब्लड बैंक की टीम का धन्यवाद किया वहीं सभी रक्तदाताओं के लिए निरंकार से अरदास की कि इन्होंने मानवता की सेवा के लिए स्वयं को आगे रखा है निरंकार दातार इन्हें हर क्षेत्र में तरक़्क़ी बख्शे। मुख्य अतिथि के प्रति भी ज़ोनल इंचार्ज ने आभार प्रगट किया।शिविर में आने के लिए और रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन करने के लिए आभार प्रगट किया।

मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह धामी ने आज 81वीं बार रक्तदान किया और निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा का शुक्रिया किया जिन्होंने हमें मानवता की सेवा का पाठ सिखाया।

——————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top