पूर्व विधायक कर्मा के बंगले में गोली चली, सुरक्षा कर्मियों में एक की मौत, दूसरा घायल

रायपुर (News27) 26.04.2024 । आज सुबह तकरीबन सात बजे पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में गोली चलने की सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार घटना में बंगले में ड्यूटीरत हेड कांस्टेबल की मौत हो गई है तथा घायल को मेकाहारा में भर्ती किया गया है। सुरक्षा कर्मी मध्यप्रदेश भिंड जिले के रहने वाले एपीसी रामकुमार दोहरे एवं बिजुरी निवासी प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरके में हथियारों की सफाई कर रहे थे। इसी दरम्यिान राम कुमार दोहरे द्वारा सफाई कर रहे पिस्टल से एक्सीडेंटल फायर होने की बात बताई गई है, जिससे गोली राम कुमार के हथेली को पार कर वहीं हथियार साफ कर रहे प्रधान आरक्षक अजय सिंह के सीने में जाकर धंस गई, जिससे अजय सिंह को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एपीसी राम कुमार दोहरे का इलाज चल रहा है। घटना की जांच की जा रही है।
……………………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top