रायपुर (News27) 26.04.2024 । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 में छत्तीसगढ़ की जनता से बढ़-चढ़कर भाग लेकर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने बहुमूल्य वोट का इस्तेमाल करने की अपील की है। आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में मतदान हो रहा है। तीनों सीटों पर प्रमुख राजनीतिक पार्टी की ओर से महिला उम्मीदवार अपने भाग्य आजमा रहीं हैं। इन तीनों लोकसभा क्षेत्र को देखा जाये तो इन सीटों पर पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। इनमें 26 लाख 79 हजार 528 महिलाएं हैं, जबकि पुरुष मतदाता 26 लाख 5,350 हैं, यानी महिला मतदाता पुरुषों से 74,178 ज्यादा हैं। इनमें सबसे ज्यादा 17 प्रत्याशी महासमुंद में हैं, जबकि राजनांदगांव में 15 और कांकेर में 9 प्रत्याशी हैं। जिनके भाग्य का फैसला 52 लाख 84 हजार 938 वोटर करेंगे।
……………………………….

