राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर में कांग्रेस के पक्ष में दिखी लहर, पहले और दूसरे चरण की चारों सीटें कांग्रेस जीत रही – दीपक बैज

अब कांग्रेस का फोकस तीसरे चरण की 7 सीटों पर

रायपुर (News27) 27.04.2024 । दूसरे चरण की तीन लोकसभा सीटों में मतदान के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि भीषण गर्मी में लोगों ने लाईन लगाकर मतदान किया, यह लोकतंत्र के प्रति देश और छत्तीसगढ़ के मतदाताओं की आस्था को बताता है। पहले चरण और दूसरे चरण के मतदान के बाद मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं का रूझान कांग्रेस के प्रति साफ दिखा। भीषण गर्मी में लोग बदलाव करने के लिये घरों से निकल कर वोट डालने आये। छत्तीसगढ़ में अभी तक हुये चारों लोकसभा सीटों में कांग्रेस पार्टी प्रचंड मतों से जीत रही है। आज हुये मतदान में राजनांदगांव से भूपेश बघेल, महासमुंद से ताम्रध्वज साहू, कांकेर से बीरेश ठाकुर चुनाव जीत रहे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पहले और दूसरे चरण के बाद कांग्रेस पार्टी का पूरा फोकस तीसरे चरण की 7 सीटों पर है। तीसरे चरण की सातों सीटों में भी कांग्रेस के उम्मीदवारों के पक्ष में बेहतर माहौल दिख रहा है। प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है जो दो चरणों में साफ दिखा और तीसरे चरण में भी मतदान मोदी के खिलाफ होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री बताएं कि उनके दो कार्यकाल पूरा होने के बाद भी उनके 2014 के वायदों का क्या हुआ? 100 दिन में महंगाई कम करने का वादे कर क्या हुआ? किसानों की आय दोगुनी का क्या हुआ? मोदी यह बताये 10 साल के बाद भी अपने समर्थन मूल्य गारंटी के लिये भारत का किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहा है। युवाओं को 2 करोड़ रोजगार क्यो नही मिला, पेट्रोल डीजल के दाम 35 रू क्यो नही हुआ? हर के खाते में 15 लाख क्यो नही आया? 2022 तक हर आवासहीनों के मकान के वायदे का क्या हुआ, विदेशों से काला धन लाकर हर नागरिक के खाते में 15 लाख लाने के वादे का क्या हुआ? मोदी बताएं देश के महिलाओं को सुरक्षित वातावरण क्यों नहीं मिल रहा है? प्रधानमंत्री, कांग्रेस को कोसने के बजाय अपने 10 साल के वादों का हिसाब जनता को दे।


और पढ़ें :-

राजनांदगांव में सरकार के संरक्षण में भाजपाईयों ने चुनाव को बाधित करने का प्रयास किया : सुशील आनंद शुक्ला

गृहमंत्री विजय शर्मा ने चुनाव को प्रभावित कराया राज्यपाल बर्खास्त करें

रायपुर (News27) 27.04.2024 । राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के कवर्धा में भाजपाइयों की गुंडागर्दी बूथों पर दिखी। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में सरकार के संरक्षण में भाजपा ने गुंडागर्दी कर चुनाव में बाधा पहुंचाने का काम किया। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल के साथ बूथ पर अभद्रता करने की कोशिश किया। भाजपा राजनांदगांव में हार को देखकर बौखला गयी तथा उसने सारी लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार कर दिया था। इसके बावजूद राजनांदगांव की जनता ने भूपेश बघेल के पक्ष में जमकर मतदान किया है। राजनांदगांव से कांग्रेस प्रचंड मतो से चुनाव जीत रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अपने प्रत्याशी के खिलाफ पड़ रहे मतदान से बौखलाये भाजपा नेता बूथों में घुसकर लोगो को धमका रहे थे। कवर्धा विधानसभा के बूथ क्र. 209, 210, 211 में गृहमंत्री विजय शर्मा के करीबी भाजपा नेता और सौरभ सिंह कवर्धा मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, मुकेश सेन जबरीया बूथ में घुसने की कोशिश कर रहे। इस दौरान जब वहां पर पुलिस के आईपीएस अधिकारी इनको रोकने पहुंचे तो उनके साथ भी भाजपा नेता गुंडा गर्दी करने लगे। पुलिस के अधिकारी को मारने की धमकी दी गयी तथा यह कहा हम तो घुसेंगे हिम्मत है तो रोककर दिखाओ। भाजपाइयों ने चुनाव को प्रभावित किया।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह मामला बेहद ही गंभीर है। गृहमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र का मामला है। ऐसे में पुलिस के अधिकारी भी दबाव में है। चुनाव आयोग पूरे घटनाक्रम को संज्ञान में लेकर तत्काल गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ एफआईआर करे और इनकी गिरफ्तारी की जाये। इस पूरे मामले को संरक्षण देने वाले राज्य के गृहमंत्री के विरूद्ध भी आयोग को कार्यवाही करनी चाहिये। कांग्रेस राज्यपाल से मांग करती है कि गृहमंत्री विजय शर्मा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें।

————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top