पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी दो दर्जन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सत्ता परिवर्तन के बाद नक्सल उन्मूलन गतिविधियों में हुआ इजाफा

दंतेवाड़ा /रायपुर (News27) 30.04.2024 । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि दो साल में नक्सलवाद खत्म हो जाएगा। बता दें कि प्रदेश में सत्ता परिवर्ततन के बाद नक्सलियों का आतंक कम हुआ है। नक्सली कुछ जगहों पर उपद्रव करने से बाज नहीं आ रहे व ग्रामीणों में भय पैदा करने मुखबिरी के संदेह में हत्याओं को अंजाम तो दे रहे हैं परन्तु इसे नक्सलियों का हताशा से भरा होना बताया जा रहा है। नक्सलियों के खात्मा के लिए कटिबद्ध सरकार द्वारा उन्मूलन गतिविधियों को बढ़ाये जाने निर्देश दिए हैं वहीं दंतेवाड़ा जिले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जहां सर्वाधिक नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में लगभग दो दर्जन नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। एसपी गौरव रॉय ने बताया कि जिला मुख्यालय में लोन वर्राटू अभियान के तहत 23 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। समर्पण करने वाले ये सभी नक्सली अलग अलग इलाकों में सक्रिय थे। हाल ही में हुए नक्सली हमले में 29 नक्सलियों को जवानों ने ढेर किया। जिसके बाद अब नक्सलियों में खौफ बना हुआ है और अब वे कमजोर पड़ते जा रहे हैं।

———————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top