जांजगीर में आज मल्लिकार्जुन खड़गे, मुख्यमंत्री साय भी जांजगीर में संभालेंगे चुनावी कमान

 

रायपुर (News27) 30.04.2024 । लोकसभा चुनाव 2024 में दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, इसलिए दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं का लगातार चल रहे चुनावी आमसभाओं में अपने प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट मांगने के साथ उनका दिल जीतने का प्रयास भी किया जा रहा है।

तीसरे चरण के चुनाव के लिए भाजपा कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। आज जांजगीर चांपा में भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मोर्चा संभालेंगेए तो ही दूसरी तरफ कांग्रेस की तरफ से चुनावी कमान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे संभालेंगे। खड़गे जांजगीर चांपा लोकसभा के प्रत्याशी शिव डहरिया के पक्ष में वोट की अपील करेंगे।

चांपा के भालेराव मैदान में मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा होगी। इससे पहले पीएम मोदी भी जांजगीर में चुनावी सभा कर चुके है। जिसका जवाब अब खड़गे देंगे।

———————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top