जशपुर/रायपुर (News27) 01.05.2024 । लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को मुख्यमंत्री की जनसभा पंडरापाठ में आयोजित हुई। यहां कार्यक्रम को लेकर भाजपा के तरफ से सभी व्यापक तैयारियां पूर्ण की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव बुधवार को पहली बार पंडरापाठ पहुंचे, मुख्यमंत्री यहां भाजपा द्वारा आयोजित विशाल जनसभा में शामिल हो विशाल भीड़ को संबोधित किए, यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हेलीकॉप्टर से बुधवार की दोपहर 12:30 बजे पहुंचें और कार से देव संस्कृति ग्राउंड पहुंचें आयोजित कार्यक्रम में शिरकत किए। यह जनसभा दोपहर 1:30 बजे तक चला, जिसके उपरांत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 1:30 से 1:50 तक कार्यकर्ताओं से मुलाकात किए और हेलीकॉप्टर के माध्यम से 1:50 बजे सीतापुर के लिए रवाना हो गए।
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। यहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम सहित गर्मी को देखते हुए सभी व्यापक तैयारी पूर्ण कराई गई थी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, महामंत्री भरत सिंह और मुकेश शर्मा, ओमप्रकाश सिन्हा, कृपाशंकर भगत, राहुल गुप्ता, दीपू मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी एवं भारी संख्या में जनमानस मौजूद रहे।
————————————————

