रायपुर (News27) 07.05.2024 । लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में मतदाताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। छत्तीसगढ़ के अनेक लोकसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जल्द ही मत प्रतिशत आने की संभावना है। इसके विपरित राजधानी रायपुर के फाफाडीह के शाहिद हेमू कालाणी वार्ड बूथ क्रमांक 49 में ईवीएम मशीन खराब होने की सूचना है। जिसके कारण मत पड़ने में देरी हुई है। जानकारी अनुसार पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की खासी सख्या थी परन्तु ईवीएम मशीन के खराब होने और मशीन बदलने के बाद भी मतदान प्रक्रिया में हो रही देरी के चलते कई मतदाताओं में नाराजगी व अपने दूसरे कार्य निपटाने वापस होते देखे गये।
पोलिंग बूथ या दूल्हे का मंडप-
राजधानी रायपुर के कई मतदान केन्द्रों में सजावट की गई है। शादी समारोह की तरह मंडप स्वरूप में सजाया गया है। मतदाताओं को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें सुविधा उपलब्ध कराने पानी, बैठने की व्यवस्था, नीम्बू पानी, मेडिकल सुविधा के साथ मतदाताओं को अपनी बारी का इंतजार करने छांव की व्यवस्था भी की गई है।
मौसम भी है फर्ज की राह पर-
मतदान करना हर नागरिक का अधिकार और कत्र्तव्य है। झूलसाते गर्मी के बीच मतदान को लेकर मतदाताओं और नेताओं की चिंता मौसम ने दूर कर दी है। लोकतंत्र के इस महापर्व पर जैसे इंद्रदेव ने भी कह दिया है चिंता न करें आज राहत रहेगी आप लोगों के लिए और करें जमकर मतदान। आज मौसम भी अपना फर्ज निभाने की राह पर है और लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में मतदाताओं पर मौसम मेहरबान हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज सात मई को चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है और सुबह से बादल छाए हुए हैं।
…………………………

