सरगुजा में 78.78 प्रतिशत सबसे ज्यादा तो वहीं बिलासपुर 63.05 और रायपुर में 66 प्रतिशत मत पडें


रायपुर (News27) 08.05.2024 । लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे व प्रदेश के अंतिम चरण का मतदान दिनांक 07 मई को सम्पन्न हुआ। छत्तीसगढ में 71 प्रतिशत वोट पडें। माना जा रहा है कि मतदान का यह प्रतिशत संतोषप्रद रहा। सरगुजा में 78.78 प्रतिशत के रूप में सबसे ज्यादा तो वहीं बिलासपुर मं 63.05 पतिशत और रायपुर में 66 प्रतिशत मत पडें। इस तरह देखा जाये तो शहर के मतदाता मैासम अनुकूल रहने के बाद भी सुस्त दिखें तो वहीं कस्बाई मतदाताओं ने उत्साह रहा। गौरतलब है कि प्रदेश के सात सीट रायपुर बिलासपुर कोरबा रायगढ दुर्ग जांजगीर-चाम्पा और सरगुजा के 168 प्रत्याशी चुनाव लड रहे हैं जिनकी किस्मत अब मतपेटी में लाॅक हो चुका है। मतदान की प्रक्रिया सुबह से देर शाम तक चलते रही। तीसरे चरण के मतदान मे उन्तालीस लाख एक हजार 285 मतदाता की हिस्सेदारी रही। जिनमें 71 प्रतिशत ने मतदान कर अपने अधिकार और कत्र्तव्य का निर्वहन करे हुए प्रत्याशियों की किस्मत पर मुहर लगाया है।
…………………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top