एक ही परिवार में पति-पत्नी और दो साल की मासूस बच्ची का नृशंस हत्या का मामला


ग्रामीण भय एवं नाराजगी का माहौल
कोरबा/रायपुर (News27) 0g.05.2024 । एक परिवार के तीन लोगों के नृशंस हत्या कर देने की घटना से कोरबा जिला के उरगा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कोकरीचोली निवासियों में भय एवं नाराजगी का माहौल है। मामला सनसनीखेज है। एक ही कमरे में पति-पत्नी और एक दो साल की मासूम बच्ची की बेदर्दी से हत्या कर दी गई है। घटनास्थल के मुआयना करने पर पुलिस के अनुसार हत्या का संदेह है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है। घटना से लोग हतप्रभ हैं। जानकारी अनुसार जयराम रजक पत्नी सुजाता रजक और उनकी बच्ची की हत्या की वजह का कुछ स्प ष् ट नहीं है। हत्यारे ने बडी बेरहमी से हत्या को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

—————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top