बस्तर के जंगल में बाघ के साथ खेलने वाले हॉलीवुड बाल कलाकार अबूझमाड़ के चेंदरू पर हुई किताब हिन्दी में प्रकाशित

जगदलपुर/रायपुर (News27) 10.05.2024 । छत्तीसगढ बस्तर के चंेदरू की कहानी नई पीढी के लिए रोमांचकारी हो सकती है। दरअसल सच की स्याही बुनी बस्तर के मोगली चेंदरू की कहानी सौ फीसद सही है। जिसके कहानी को जन-जन तक पहुंचाने स्थानीय विधायक तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की पहल पर बस्तर के पहले हॉलीवुड बाल कलाकार तथा बस्तर टाइगर के नाम से फेमस अबूझमाड़ के चेंदरू पर हिंदी में किताब प्रकाशित की गई है। 100 से अधिक आकर्षक तस्वीरों वाली इस किताब में बस्तर के मोगली चेंदरू के जीवन इतिहास का बखूबी चित्रण किया गया है। क्या कोई मान सकता है कि चंेदरू का एक बाघ दोस्त था। जिसे उसने टेंबू नाम दिया हुआ था। चेंदरू उसके बाघ के साथ जंगलों में ख्ेाला करता था। बस्तर के लोक साहित्यकार रुद्रनारायण पाणिग्राही ने स्वीडिश किताब चेंदरू दी ब्वाय एंड दी टाईगर का हिंदी अनुवाद किया है। चेंदरू के पुत्र जयराम मंडावी द्वारा उपलब्ध कराए गए तस्वीरों को लेकर यह किताब प्रकाशित की गई है। जिसमें चेंदरू और उसके पालतू बाघ टेंबू को खेलते हुए से लेकर चेंदरू के पूरे जीवन वृत्त को बखूबी दर्शाया गया है। बता दें कि वर्ष 1960 के दशक में स्वीडिश फिल्मकार ने चेंदरू और उसके पालतू बाघ टेंबू को लेकर फिल्म बनाई थी। यह फिल्म 9 भाषाओं में रिलीज की गई थी। चेंदरू की कहानी को नई पीढी तक पहुंचाने उसके जीवन वृत्तांत को हिंदी में तस्वीरों के साथ पहली बार किताब प्रकाशित किया गया है।
……………………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top