रायपुर (News27) 12.05.2024 । छत्तीसगढ में कांग्रेस सरकार के समय खुले स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में कुछ खास बदलाव के साथ कहीं कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। दरअसल, प्रदेश की बीजेपी सरकार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल के आगे पीएम श्री जोड़ रही है। इस नए जुडाव से स्कूल के नाम में खास परिवर्तन नहीं आया है परन्तु सियासत जरूर गर्म हुई है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ की अस्मिता का अपमान कहा है तो भाजपा ने नई शिक्षा नीति के तहत केन्द्र सरकार से आर्थिक मदद हेतु नाम में परिवर्तन की बात कही ताकि स्कूल को हाईटेक बनाया जा सकें। चूंकि भूपेश सरकार के खास प्रोजेक्टों में यह योजना है इसलिए कांग्रेस स्कूल के नाम में परिवर्तन को लेकर मुखर है। जबकि स्कूल में किए जा रहे नाम जोडें जाने एवं पीएम योजनाओं के तहत इसके फायदें को लेकर जानकारी अनुसार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने इस पर हरी झंडी दे दी ह
……………….

