पीएम मोदी 14 को करेंगे वाराणसी से नामांकन दाखिल सीएम विष्णुदेव साय सहित कई दिग्गज रहेंगे उपस्थित

रायपुर (News27) 13.05.2024 । पीएम नरेन्द्र मोदी एक बार फिर वाराणसी के सीट से दिनांक 14 मई को नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ के सीएम विष्णुदेव साय सहित भारत के बारह राज्यों के सीएम मौजूद रहेंगे। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व एनडीए के नेतागण भी उपस्थित रहेंगे। इससे पहले पीएम मोदी बीएचक्यू सिंहद्धार से विश्वनाथ धाम तक रैली कार्यक्रम में भाग लेंगे। कहने की जरूरत नहीं कि पीएम मोदी के लिए वाराणसी सीट अजेय रहा है इससे पहले भी वे 2014 और 2019 में वाराणसी से नामांकन दाखिल किये थे।
………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top