वाइकाॅन स्कूल की सीबीएसई मान्यता पुनः बहाल, समीक्षा आवेदन निरस्त

रायपुर (News27) 14.05.2024 । विधानसभा रोड ग्राम भूर्कोनी-टेकारी स्थित वाईकाॅन स्कूल सीबीएसई अनुबंधित स्कूल है। जिसमें रायपुर शहर सहित प्रदेश भर के छात्र-छात्राएं अपना भविष्य गढ़ती हैं। हाल ही में विद्यालय के सीबीएसई प्रतिनिधित्व को लेकर विचारित सरप्राइज निरीक्षण रिपोर्ट अनुसार तथ्यों की जांच में सभी योग्यता अर्हता सही पायें गये। जांच में विद्यालय द्वारा प्रस्तुत संबंधित प्रतिनिधित्व के लिए पुनर्स्थापन, और मामले के सभी तथ्यों को समग्रता में देखते हुए, यह निर्धारित किया गया है कि विद्यालय नियमतः संचालित है और शिक्षा गुणवत्ता को प्राप्त करने के प्रति समर्पित है, ऐसे में विद्यालय के द्वारा जारी डिसअफीलिएशन की दंडपत्र को तत्काल प्रभाव से वापस लिया लिया गया और विद्यालय को समिति के नियमों का पालन करने में भविष्य में सावधान रहने के निर्देश के साथ बोर्ड के प्राधिकृत संस्थान की स्वीकृति द्वारा जारी समीक्षा आवेदन को निरस्त किया गया है। विद्यालय ने संस्थान के सीबीएसई मान्यता पुनः बहाली पर परीक्षण समिति सहित छात्रों एवं अभिभावकों के प्रति आभार जताया, जिन्होंने परीक्षण के दौरान संस्थान के सपोर्ट में रहे।
…………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top