रायपुर (News27) 14.05.2024 । बहुप्रतीक्षित ई-बस सुविधा का इंतजार अब खत्म हुआ। केंद्र सरकार द्वारा रायपुर राजधानी सहित दूसरे जिलों में भी ई-बसों के संचालन को हरी झण्डी मिलने के साथ संबंधित नगर निगम द्वारा रूट संचालन का निर्धारण भी कर लिया गया है। जल्द ही नया रायपुर सहित भिलाई-दुर्ग के नागरिकों को एसी ई-बस में सफर करने को मिलेगा। ई-बस के सफलतम संचालन के लिए डिपो का प्रस्ताव के तहत पंडरी बस स्टैंड में 40 तो आमानाका बस डिपो में 60 बसों का डिपो बनाने की अनुमति मांगी गई है। डिपो में चार्जिंग व्यवस्था के साथ बसों के रूट में भी चार्जिंग पाईंट लगाए जाएंगे। बसों के मेंटनेंस से संबंधित प्लान केन्द्र सरकार तैयार करेगी तो वहीं ई-बसों के संचालन और देखरेख का भार रायपुर नगर निगम पर होगा ।
ई-बसों का निर्धारित मार्ग:-
1. रायपुर रेलवे स्टेशन से पंडरी बस स्टैंड, अवंती बाई चौक, मोवा जीरो पाइंट विधानसभाए डोंडे. खरोरा 2. रायपुर रेलवे स्टेशन से फाफाडीह से सिलयारी स्टेशन 3. रायपुर रेलवे स्टेशन से बूढ़ातालाब, भाठागांव, कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय, दतरेंगा, तार्रीघाट 4. रायपुर रेलवे स्टेशन से फाफाडीह, भनपुरी, उरला 5. रायपुर एयरपोर्ट से तेलीबांधा चौक, भिलाई, दुर्ग रेलवे स्टेशन 6. रायपुर रेलवे स्टेशन से तेलघानी नाका, हीरापुर, नंदनवन 7. रायपुर रेलवे स्टेशन से घड़ी चौक, मैग्नेटो माल, एमएम फन सिटी, भनसोज 8. रायपुर एम्स से आमानाका, जयस्तंभ चौक, तेलीबांधा, सेरीखेड़ी, आरंग 9. रायपुर रेलवे स्टेशन से शास्त्री चौक, आमापारा, कुम्हारी, अहिवारा10. रायपुर रेलवे स्टेशन से घड़ी चौक, माना बस्ती. तहुनाद, चम्पारण 11. रायपुर रेलवे स्टेशन से घड़ी चौक, पचपेड़ी नाका, अभनपुर 12. रायपुर रेलवे स्टेशन से तेलीबांधा, मंदिरहसौद, कुरूद, चंदखुरी 13. रेलवे स्टेशन से जेल रोड़, घड़ी चौक, गौरवपथ,जोरा होते हुए नया रायपुर मंत्रालय 14. मंत्रालय डीकेएस भवन गेट नंबर से जेल रोड, घड़ी चौक, गौरवपथ, राष्ट्रीय राजमार्ग.6, जीरो इंटरचेंज, नया रायपुर मंत्रालय 15. कबीर नगर से हीरापुर चौक, पचपेड़ी नाका, डुमर तराई से नया रायपुर मंत्रालय16. तेलीबांधा चौक से डीडी नगर, संतोषी नगर, सेरीखेड़ी, जोरा नया रायपुर मंत्रालय 17. एनएच.43 से नया रायपुर रोड़ नंबर.2, क्रिकेट स्टेडियम नया रायपुर ।
…………………

