मंगलसूत्र, विरासत टैक्स, 15 सेकंड, एटम बम और तोप तक के चुनावी बयानों से सियासती पारा गर्म

रायपुर (News27) 15.05.2024 । लोकसभा 2024 के चरणवार चुनाव सम्पन्न होते जा रहे हैं। पोलिंग बूथ में हो रहे मतदान के प्रतिशत आधार पर लोग राजनीतिक पार्टियों के जीत-हार के कयास लगा रहे है, इन सब के बीच लोकसभा चुनाव में नेताओं के बोल की चर्चा भी चुनाव आयोग से लेकर अखबारों की सुर्खियां और जनता तक पहुंचती रही। कई नेताओं की टिप्पणियां तो चुनाव आयोग तक भी पहुंची हैं। पीएम की मंगलसूत्र वाली टिप्पणी ने सियासी पारे को गर्म कर दिया। वहीं फारुख अब्दुल्ला, संजय राउत, चरणजीत सिंह चन्नी की टिप्पणियां भी सुर्खियां बनी हैं। प्रधानमंत्री द्वारा मंगलसूत्र विरासत टैक्स, चमड़ी के रंगों पर नस्लभेदी सैम पित्रोदा के बयानों पर टिप्पणी हो या नवनीत राणा के 15 मिनट बनाम 15 सेंकड का मुद्दा है जिस पर असदुद्ीन ओवैसी का तंज कसना हो कि छोटे को रोक रखा है मेरा भाई अकबरूद्दीन ओवैसी तोप है वह सालार का बेटा है। कांग्रेस द्वारा एक लाख रूपये सालाना देने की योजनाओं पर दो पत्नियों को दो लाख देने का मुद्दा। जिस मध्यप्रदेश रतलाम कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने अपने बयान में कहा था। कंगना रणौत का हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह पर टिप्पणी की एक पप्पू दिल्ली में हैं एक पप्पू हिमाचल में है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का बयान जिसमें उन्होंने पुंछ में हुए आतंकी हमले की तुलना 2019 पुलवामा हमले से करते हुए इसे चुनावी स्टंट करार दे दिया था। उन्होंने इसे स्टंट कहते हुए आतंकवादी हमला नहीं माना था। कांग्रेस नेता मणिशंकर अयर और नेशनल कांफ्रेस के अध्यक्ष फारूख अब्दुला द्वारा पाकिस्तान को परमाणु शक्ति बताते हुए उन्हें सम्मान दिए जाने वाला बयान हो या फिर शिवसेना नेता संजय राउत का नरेन्द्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी हो संजय राउत -यूबीटी नेता ने कहा था- श्छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र में पैदा हुए थे और औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ। राउत ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को उद्योगपति करार देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी गुजरात में ही पैदा हुए हैं। उक्त बयानों से सियासी पारा गर्म रहा तो वहीं मौसमी बदलाव और बदली बारिश की स्थिति से लोगों को गर्मी से राहत मिलती रही।
…………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top