रायपुर (News27) 16.05.2024 । देश के प्रसिद्ध शिवमहापुराण कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का प्रवचन आज दिनांक 16 मई से प्रारंभ हो गया है। वे 22 मई तक भोलेनाथ शिवषंकर और माता पार्वती की कथा वाचन करेंगे। कथा प्रारंभ होने से पूर्व दोपहर 3 बजे शोभाया़त्रा निकाली जाएगी। कथा सुनने के लिए छत्तीसगढ़ सहित देश भर के शिव भक्तों का रेला मां चंडी की नगरी कुरूद पहुंच रही है। नगर में श्रद्धालुओं की व्यापक भीड़ को देखते हुए दिनांक 16 से 22 मई तक भारी वाहन के लिए राजिम कठोली से कुरूद धमतरी की ओर धमतरी कुरूद से राजिम की ओर एवं मगरलोड से कुरूद धमतरी की ओर एंव कुरूद धमतरी से मगरलोड की ओर आने जाने वाले सभी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है।
…………………

