मुख्यमंत्री विष्नुदेव साय के नेतृत्व में नक्सलवाद खत्म करने के अभियान को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने की तारीफ

रायपुर (News27) 16.05.2024 । मुख्यमंत्री विष्नुदेव साय के पांच महीने की बीजेपी सरकार में अब तक 112 नक्सली मारे गए। पौने चार सौ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और 153 नक्सली अरेस्ट हुए। निश्चित रूप से यह आंकड़े नक्सलवाद को खत्म करने के अभियान में अच्छा संकेत देने वाला है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का उनका हुंकार जमीनी रूप से असरकारक साबित हो रहा है। सरकार द्वारा अगले दो-तीन सालों में देश को नक्सलवाद से मुक्त करने अभियान चलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मा को लेकर छेडे़ गए मुहिम को लेकर केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्नुदेव साय की जमकर तारीफ की है। नक्सलियों के मारे जाने या अरेस्टेड अथवा आत्मसमर्पण के आंकड़ें सीएम साय को तारीफ के योग्य बनाता है तो वहीं दूसरी ओर नक्सलियों के दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता विकल्प ने प्रेस नोट जारी कर जनवरी से अब तक दण्डकारण्य में मुठभेड़ और क्रॉस फायरिंग के नाम से 107 लोगों की हत्या करने का आरोप लगाया है। अब तक 27 घटनाओं को फोर्स ने अंजाम दिया है जिनमें से 18 घटनाओं को झूठी मुठभेड़ बताया गया। नक्सलियों ने जनवरी से अभी तक मारे गए 107 में 40 से लेकर 45 ग्रामीणों को मारने का आरोप लगाया है, वहीं कांग्रेस द्वारा भी फर्जी मुठभेंड़ का आरोप लगाये जाने पर गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को जमकर कोसा हैं और कांग्रेस शासन में नक्सलवाद को पालने-पोसने का आरोप लगाया हैं तो वहीं राज्य के मुख्यमंत्री श्री साय एवं उपमुख्यमंत्रियों ने कांग्रेस शासन में नक्सलियों के फलने-फुलने का आरोप लगाया है। बीहड़ जंगल में लगातार नक्सलियों पर नकेल कसे जाने का असर नक्सल कमेटियों द्वारा वार्ता के लिए अनुकूल वातावरण निर्मित करने सरकार पर दबाव बनाने के लिए तमाम संगठनों से अपील करना दर्शाता है कि नक्सलवाद कहीं ना कही दबाव में हैं।
…………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top