वन नेशन वन इलेक्शन सिर्फ राजनीतिक कमिटमेंट नहीं बल्कि देश के लिए है महत्वपूर्ण कदम: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

रायपुर (News27) 17.05.2024 । देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वन नेशन वन इलेक्शन की बात की है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक कमिटमेंट नहीं बल्कि देश के लिए महत्वपूर्ण कदम है। पीएम मोदी ने कहा कि एक देश एक चुनाव तीन या चार महीने में चुनाव कार्य सम्पन्न हो जाए बाकी पांच साल सिर्फ काम, काम और काम पर ही राजनेता ध्यान दें। उन्होंने कहा कि इससे राजनीतिक प्रतिद्धंव्दता और मनमुटाव की स्थिति से बचकर नेताओं को देश चलाने का अवसर मिलेगा वे सिर्फ चुनाव के समय एक-दूसरे के विरूद्ध चुनावी मुकाबला करेंगे बाकी साढ़ें चार साल देश को चलावें। उन्होंने कहा कि भाजपा वन नेशन वन इलेक्शन के पक्ष में है, अच्छा होगा कि एक साथ चुनाव हो ताकि नेताओं के आपसी खींचतान का झंझट एक बार में ही समाप्त हो जाये और चुनाव परिणाम के बाद सेवा का अधिक अवसर मिले। बता दें कि एक देश एक चुनाव प्रणाली दुनिया के बदस्तुर कई देशों में जारी है। जैसे- स्वीडन में हर चार साल में आम चुनाव के साथ राज्य और जिला परिषदों के चुनाव होते हैं । इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका में भी आम चुनाव और राज्य चुनाव एक साथ होते हैं । इन चुनावों के दौरान वोटरों को अलग-अलग वोटिंग पेपर दिए जाते हैं । ब्राजील, फिलीपींस, बोलिविया, कोलंबिया, कोस्टा रिका, ग्वाटेमाला, गुयाना और होंडुरास जैसे देशों में भी राष्ट्रपति और विधायी चुनाव एक साथ होते हैं।

…………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top