अमलेश्वर के जर्रे-जर्रे को भगवान शिव के गुणगान से विभोर करने पुनः आ रहे हैं अन्तर्राष्ट्रीय कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, देश-प्रदेश से उमड़ेगा शिवभक्तों की भीड़

दिनांक 27 मई से 2 जून तक हटकेश्वर शिवमहापुराण का भव्य आयोजन
रायपुर (News27) 20.05.2024 ।
रायपुर राजधानी के अमलेश्वर में दिनांक 27 मई से 2 जून तक हटकेश्वर शिवमहापुराण का भव्य आयोजन होने जा रहा है। एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा राजधानी पधार रहे हैं, जो अपने कथावाचन से अमलेश्वर के जर्रे-जर्रे को भगवान शिव के गुणगान से विभोर करने वाले हैं। शिवमहापुराण के आयोजक पवन खण्डेवाल ने मीडिया को बताया कि भगवान ने हमें माध्यम बनाकर रायपुर के अमलेश्वर में हटकेश्वर शिवमहापुराण का धार्मिक आयोजन होने जा रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में सेवार्थी एवं भक्तगण बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने आयोजकों का कार्य विभाजन किया गया है। अंदाजा है कि यहां प्रदेश सहित देश भर के शिवभक्तों की भारी संख्या में आने की उम्मीद है, ऐसे में व्यापक तैयारियेां के साथ मेडिकल, फ्री टी स्टाॅल, पानी स्टाल, दिनभर भंडारे की आयोजन रखा गया है। रायपुर सहित दुर्ग से पुरूष सहित महिलाएं सेवार्थी स्वस्फूर्त जिम्मेदारियां लेने आगे आ रहे हैं, आयोजन को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है, कार्यक्रम में अपनी सेवा देने अब तक डेढ़ हजार से अधिक महिलाएं अपनी सेवा देने तत्पर हैं । आयोजकों ने बताया कि यहां अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुये तैयारी भी वृहद रूप से की गई है।
…………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top