
रायपुर (News27) 21.05.2024 । कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लाॅक में कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाहपानी में रविवार के दोपहर को एक पिकअप वाहन 30 फीट गहरी खाई में गिरकर हादसे का शिकार हो गई। जानकारी अनुसार इस भीषण घटना से 19 लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली है। घटना की जानकारी होते ही शासन-प्रशासन सक्रिय होकर घटनास्थल पर त्वरित मदद पहुंचाई गई। हादसे के बाद रविवार देर रात 11:30 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मृतक के परिजनों से उनके घर पर जाकर मुलाकात की। जानकारी अनुसार दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन में लगभग 25 लोग से अधिक सवार थे जो कि ग्राम सेमहारा के रहने वाले थे और तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे। घटना सुदुर जंगल में हुई है जहां मोबाईल नेटवर्क का कोई साधन नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जताया शोक-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना की विभिषिका पर दुख जताया है।
उन्होंने सोशल अकाउंट में शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है।
इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हंू।

मुख्यमंत्री सीएम साय ने दुख व्यक्त किया-
घटना को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाहपानी गांव में हुए इस हादसे पर दुख जताया है।
घायलों के बेहतर इलाज के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
सीएम साय ने हादसे में मृत्यु दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरा शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया है।
…………………

