केरल में प्री-मानसुन ने दी दस्तक, छग को मिल सकती है तपती-चुभती गर्मी से राहत, कई जिलों में बारिश की संभावनाएं,

रायपुर (News27) 21.05.2024 । तपती, चुभती गर्मी से राहतभरा समाचार आ गया। मौसम विभाग के अनुसार देश में प्री-मानसुन ने केरल में दस्तक दे दी है। फलस्वरूप वहां भारी वर्षा की जानकारी है। वहीं मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावनाएं व्यक्त किया है। सीजी व्हेदर के अनुसार गौरेला-पेंड्रा, बलरामपुर, कोरबा, जशपुर, कोरबा-कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायगढ़, सूरजपुर और सरगुजा जिले में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालंकि गर्मी का तापमान अभी कमतर नहीं होगा, परन्तु बदली व बारिश से कई जिलों में मौसम सुहाना बना रह सकता है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
…………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top