कबीरधाम सड़क हादसा गंभीर, दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के सभी उपायों पर गौर करने की आवश्यकता, हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, जनहित याचिका के रूप किया रजिस्टर्ड, 24 को सुनवाई

रायपुर (News27) 22.05.2024 । कबीरधाम जिले के कुकदूर में हुए हादसे की गंभीरता को सभी महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा हादसा है जिसके दुहराव की संभावनाओं पर रोक लगाने सभी उपायों पर गौर करना हर स्तर पर आवश्यक है। एक छोटी चुक बड़ी दुर्घटनाओं की वजह हो सकती है। इसके लिए जरूरी है कि छोटी सी छोटी चुक पर गौर किया जाए और ऐसे सामुहिक उपाय को अमल में लाया जाए जिससे इस तरह की दुर्घटनाआंे पर रोक लग सके। घटना को देश के राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायकों जनप्रतिनिधियों ने गंभीरता से लिया है और मृतकों के परिजनों के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त कर मृतकों के परिवार वाले, घायलों को सहायता राशि सहित सभी प्रकार की मदद पहुंचाई है। इस विभिषिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। कबीरधाम जिले में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लेकर इसे जनहित याचिका के रूप में रजिस्टर्ड किया है और 24 मई को चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच इस पर सुनवाई करेगी। जिले में कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी के पास कल यानी सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे यह हादसा हुआ। सभी ग्रामवासी सेमहारा के रहने वाले थे, जो तेंदूपत्ता तोड़कर पिकअप से वापस आ रहे थे। मारे गए लोगों में 18 महिला व एक पुरुष शामिल हैं। तीन गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ब्रेक फेल होने से वाहन बंजारी घाट बाहपानी के मोड़ के पास 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा था। पिकअप में 36 लोग सवार थे।
…………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top