
रायपुर (News27) 24.05.2024 । किर्गिस्तान के बिश्केक शहर में हो रहे छात्र संघर्ष में भारत के विभिन्न छात्र सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश के कई बच्चे फंसे हुए हैं। उन छात्रों की छत्तीसगढ़ सीएम से फोन पर बात हुई। सीएम ने उनके सुरक्षित वापसी की बात कही जिस पर छत्तीसगढ़ के छात्रों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया है। दरअसल दो अलग अलग देश के विद्यार्थियों के बीच के बीच चल रहे संघर्ष का खामियाजा भारतीय छात्रों को भी भुगतना पड रहा है। घटना की जानकारी होते ही छत्तीसगढ सरकार द्धारा यहां के छात्रों की जानकारी ली गई और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वहां फंसे छात्रों में मस्तूरी के छात्र विजय और जांजगीर की छात्रा शिवानी से संपर्क कर उनसे फोन पर बात की और उनकी कुशलता जानकार उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें परीक्षा के बाद सुरक्षित भारत वापस लाने का आश्वासन दिया। जानकारी अनुसार गौरेला पेंड्रा मरवाही की शिरीन भी किर्गिस्तान में फंसी हुई है। शिरीन की उनके परिजनों से बात हुई है। परिजनों ने 24 मई की टिकट भी की हैं परन्तु परिस्थितियों के चलते शिरीन अपने हाॅस्टल से निकल नहीं पा रही। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी छात्रों को सुरक्षित भारत, छत्तीसगढ़ वापस लाने के आश्वासन के बाद परिजनों में आश बंधी है।
——

