अमलेश्वर की धरा विशाल आयोजन के लिए रचने जा रही इतिहास

रायपुर (News27) 24.05.2024 । राजधानी रायपुर से सटे अमलेश्वर में 27 मई से 2 जून तक श्री समर्पण शिव महापुराण का आयोजन होने जा रहा है। इसके आचार्य अंतरराष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा होंगे। प्रदीप मिश्रा जी 26 मई को राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। रायपुर पहुंचने पर उनका एयरपोर्ट में भव्य स्वागत किया जाएगा। साथ ही 26 मई की शाम लाखों की संख्या में लोग कलश यात्रा निकालेंगे। इसके लिए सभी तरह की तैयारियां की जा रही है।

आपको बता दें कि प्रतिदिन कथा सूनने 7-8 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिसके अनुरूप पंडाल व डोम को विशाल रूप दिया जा रहा है। पंडाल निर्माण का कार्याें 24 घंटे किया जा रहा है। भारी संख्या में लोगों के आने की संभावना को देखते हुये। बाहर से ई-टॉयलेट मंगाये गये हैं। शिवभक्तों के लिए अलग-अलग तीन डोम बनाये जा रहे हैं। वहीं भीषण गर्मी को देखते हुये जगह-जगह जंबो कुलर लगाये जा रहे हैं।

शिव महापुराण के आयोजक प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिह व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित शहर के गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित करने उनके निवास पहुंचे। और कथा सुनने पहुंचने का आग्रह किया। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुये, पहुंचने का भरोसा दिलाया है।

शिव महापुराण के आयोजक विशाल खंडेलवाल ने चर्चा करते हुये कहा- क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है। अभी से लोग पहुंचने लगे हैं। उम्मीद जताया जा रहा है। अमलेश्वर की धरा विशाल आयोजन के लिए इतिहास रचने जा रही है। इसके लिए दुर्ग और दोनों ही जिलों के कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। और 24घंटे सहयोग कर रहे हैं।

——————————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top