रायपुर (News27) 27.05.2024 । शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता संजय नाग ने कहा कि कवर्धा और बेमेतरा में हुई दुर्घटना के जानमाल की क्षति अत्यंत दुखद है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि शिवसेना छत्तीसगढ़ सरकार से मांग करता है कि बेमेतरा में हुए विस्फोटक कांड की जांच कराई जाए एवं बारूद फैक्ट्री के जिम्मेदार वर्ग पर जुर्म दर्ज कर कार्यवाही की जाए। उन्होंने बेमेतरा के मृतकों को 50 लाख एवं घायलों को 10 लाख रूपये प्रदान करने के साथ उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी दि जाए। संजय नाग ने कहा कि जिस तरह से बारूद फैक्ट्री में विस्फोट की घटना हुई है उसमें घोर लापरवाही का अंदेशा है, क्योंकि बारूद फैक्ट्री की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है, फिर भी यदि इस तरह की घटना होती है तो स्पष्ट है कि जिम्मेदार वर्गों द्वारा लापरवाही बरती गई है।
…………………

