नौतपा का चौथा दिन, गर्म हवा और बढता तापमान दिखा रहा अपना रौद्र रूप

रायपुर (News27) 28.05.2024 । नौतपा का आज चौथा दिन है। गर्मी का भीषण प्रकोप है। यह गर्मी 31 मई तक कम नहीं होने वाला। लू से आम जनजीवन प्रभावित है। राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर सहित संस्कारधानी दुर्ग में लू के प्रकोप से गर्म हवाएं दिन के तापमान को असहनीय बना रही है। बीते सोमवार प्रदेश में बेमेतरा जिला सर्वाधिक गर्म रहा। आने वाले चार दिनों में तापमान में गिरावट का कोई अनुमान नहीं है। यानी मई का महीना जाते-जाते गर्मी का अपना रौद्र रूप दिखाने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 28 से 30 में तक छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में एक दो जगह पर ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बनने की संभावना है। प्रदेश के मुंगेली, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, महासमुंद और रायगढ़ जिला में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से पार हो गया है। हालकि मानसुन आगमन की सकारात्मक अनुमान लगाये जा रहे हैं जो गर्मी में राहत भरी खबर है परन्तु फिलहाल गर्मी का कहर कायम है और मौसम विभाग के अनुसार 31 मई तक प्रदेश में तापमान में कोई गिरावट की संभावना नहीं है साथ ही मौसम शुष्क रहेगा और लू चलने की संभावना है।
——————————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top