रायपुर (News27) 05.06.2024 । स्पर्श एक कोशिश वेल्फेयर ट्रस्ट रायपुर द्वारा ठाकरे चौक, रामकुंड बस्ती में निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजित किया, अनिता लुनिया के निवास स्थान पर आयोजित इस शिविर में डाक्टर तुषार बंसल एवं श्रीमती साहू ने अपनी सेवाए दी, इस अवसर पर डॉक्टर बंसल ने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा भारत की सबसे पुरानी पद्धति में से एक है, जिसे अन्य देशों ने भी अपनाया, इससे बहुत से जटिल रोगों का ईलाज भी बिना किसी चीर-फाड़ के प्राकृतिक ढंग से किया जाता है, पहले के जमाने में मिट्टी, सूर्य की रोशनी, हवा, जल, ओंस की बूंदे, मूक घरेलू जानवरों के स्पर्श, हरियाली, वृक्षो आदि की सहायता से प्राकृतिक चिकित्सा की जाती थी। यह पद्धति आज भी उतनी ही कारगर है, इस शिविर में मानसिक रोग, त्वचा रोग, कैंसर, पेट की समस्या, मिर्गी, पुराना बुखार, शुगर, बी.पी., थैलेसेमिया, सिकलिन, पथरी, लकवा, गठिया, घुटना दर्द, दमा, घेंघा रोग, मोटापा, जुकाम, आंतो की समस्या, पाचन संबंधित समस्या के प्राकृतिक उपचार की जानकारी दी गई और जिनको इस तरह की कोई भी समस्या थी उनको इसका ईलाज भी बताया गया। इस अवसर पर संस्था की संस्थापिका अनिता लुनिया, जे.एस.ठाकुर, अध्यक्ष सोनाली लुनिया, गौरीशंकर सेवा समिति से दुर्योधन, संतोष हियाल, वी फॉर नेशन से सुनील श्रीवास्तव, बस्ती के लगभग 75 महिलाएं, पुरूष आदि सम्मलित हुए और अपनी स्वस्थ्य जॉच करवाई। इस अवसर पर मरीजों को मठा भी वितरित किया गया, संस्था द्वारा डॉक्टर तुषार बंसल, श्रीमती सुनील श्रीवास्तव, दुर्योधन जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, सहभोज के साथ शिविर का समापन हुआ।
…………………

