पीएम नरेन्द्र मोदी मंत्रिमण्डल के सदस्यों के साथ 9 जून को लेंगे शपथ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिलाएंगी शपथ
नई दिल्ली/रायपुर (News27) 08-06-2024 । एनडीए गठबंधन के संसदीय दल ने सर्वसम्मति से नरेन्द्र मोदी का अपना नेता चुना है और श्री मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार 9 जून 2024 को शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री और केन्द्रीय मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य सहित पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने 7 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और सरकार बनाने का प्रस्ताव दिया। औपचारिकताओं के बाद शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई थीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 जून को शपथ लेगें जिसके मंत्रिमंडल में एनडीए के घटक दलों को तरजीह मिलने जा रहा है।
………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top