शपथ लेते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अन्नदाताओं के लिए खोला 20000 करोड़ रूपए की सम्मान निधि का पिटारा

रायपुर (News27) 10.06.2024 । अपने तीसरे कार्यकाल की शुरूआत करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले ही फैसले में किसान निधि के 20 हजार करोड़ रुपये जारी किए है। पीएम मोदी ने पहले ही पहले फैसले में किसानों के हित को आगे रखा, यह एक अच्छा संकेत माना जा रहा है, क्योंकि इससे देश के 9.3 करोड़ किसानों को सीधा फायदा होगा। प्रधानमंत्री मंत्री शपथ लेते ही सीधे पीएम कार्यालय साउथ ब्लाॅक पहुंचे और बिना देरी किये अपने कार्य का शुभारंभ किया। बताया जाता है कि किसानों के लिए लिये इस फैसले के बाद तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट की बैठक होने वाली है जिसमें भी मोदी सरकार बड़ें फैसले ले सकती है। बताते चलें कि रविवार शाम को ही प्रधानमंत्री मोदी समेत 72 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बनी एनडीए सरकार में 30 कैबिनेट मंत्रियों, पांच राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्यमंत्रियों मंत्रीपरिषद में शामिल हैं।
…………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top