आंतकवादियों का बड़ा हमला, जम्मू-काश्मीर में श्रद्धालुओं के बस पर की गोलीबारी, दस लोगों की मृत्यु की खबर

नई दिल्ली/रायपुर (News27) 10.06.2024 । जम्मू-काश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर आतंकवादी हमला हुआ है। जिसमें अब तक प्राप्त जानकारी अनुसार दस लोगों की मौत की खबर है।

बस में 50 लोग थे, बस जब शिवखोड़ी से कटरा लौट रही थी इस दरम्यिान बस पर वहीं घात लगाये आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिससे यात्रियों में कोहराम मच गया और बस अनियंत्रित हेाकर खाई में गिर गई।

फिलहाल सेना की ओर से बचाव अभियान जारी है। सहायता के एंबुलेंस पहुंच चुकी है। घटनास्थल पर पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त टुकडिय़ां पहुंच गई हैं।

आतंकियों की तलाश में भारतीय सेना, सीआरपीएफ, जम्मू और कश्मीर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
…………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top