बलौदाबाजार में प्रदर्शनकारियों ने सरकारी भवनों में लगाई आग, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले बर्दाश्त नहीं

रायपुर  (News27) 11.06.2024 । छत्तीसगढ़ सद्भावनात्मक, शांतिपूर्ण राज्य के रूप में जाना जाता है, परन्तु अचानक बलौदाबाजार जिले में बवाल मचा हुआ है। गिरौदपुरी धाम के पवित्र अमरगुफा के नजदीक जैतखाम में किसी अज्ञात तत्वों द्वारा तोड़फोड़ करने को लेकर सतनामी समाज उद्धेलित है और बलौदाबाजार-भाटापारा में जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

जानकारी अनुसार प्रदर्शनकारियों में हिंसक भीड़ ने कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आग लगा दिया। परिसर में खड़ी सैकड़ों मोटर साईकिल और चार पहिया वाहन जलकर खाक हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तत्काल डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा को गिरौदपुरी धाम के पवित्र अमरगुफा के नजदीक जैतखाम में हुए तोड़फोड़ की न्यायिक जांच कराने निर्देशित किया है।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
……………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top