अब भूमि संबंधी विवादों के निपटान हेतु जिओ रिफ्रेंसिंग नई तकनीक का होगा इस्तेमाल

तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के नवीन पदों का भी होगा सृजन

रायपुर (News27) 13-06-2024 । अब छत्तीसगढ़ में भूमि संबंधी विवादों के निपटारा हेतु जिओ रिफ्रेंसिंग नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि प्रदेश में भूमि संबंधी विवादों को दूर करने के लिए हमारी सरकार नई तकनीक जिओ रिफ्रेंसिंग तकनीक के उपयोग को मंजूरी दी है। सीएम श्री साय ने बताया कि राजस्व प्रशासन को सुदृढ़ करने के लिए बजट में 150 करोड़ रूपए का प्रावधान भी किया गया है। जिओ रिफ्रेंसिंग तकनीक के माध्यम से छोटी से छोटी भूमि का वास्तविक चिन्हांकन करना आसान होगा। जिससे जमीन संबंधी विवादों को हल करने में मदद मिलेगी। जिओ रिफ्रेंसिंग के काम को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए हमारी सरकार तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के नवीन पदों का भी सृजन करने जा रही है।

————-
यह भी पढ़ें:-

सीएम साय ने उड़ीसा के मोहन माझी को मुख्यमंत्री व कनक वर्धन सिंहदेव और श्रीमती प्रभाती परिदा को उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
रायपुर (News27) 13-06-2024 । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री मोहन चरण माझी को ओडिशा के मुख्यमंत्री पद एवं कनक वर्धन सिंहदेव और श्रीमती प्रभाती परिदा को उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और आप सभी के कुशल नेतृत्व में यह राज्य निश्चित ही विकास के हर मानकों पर खरा उतरेगा। महाप्रभु जगन्नाथ से कामना करता हूँ कि वन संपदाए खनिज संपदा और मेहनतकश लोगों से परिपूर्ण यह राज्य उत्तरोत्तर प्रगति करे, तरक्की के नए आयाम गढ़े। – फाईल फोटो
………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top