हाईटेक होते नक्सलियों के पास मिला विस्फोटक सामग्री, स्नाइपर जैकेट

रायपुर (News27) 15-06-2024 । नक्सलियों हाईटेक होने की खबर नई नहीं है, नक्सली तकनीकी रूप से अपने को उन्नत करते रहे हैं, जिसका जिक्र समाचार पत्रों के माध्यम से होता रहा है। इसी तरह छत्तीसगढ़ की सुकमा पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान के तहत गुरुवार को विस्फोटक सामग्री के साथ पहली बार तीन स्नाइपर जैकेटों का सेट मिला है। नक्सली ठिकानों पर स्नाइपर जैकेट का मिलना ना केवल नक्सलियों को हाईटेक बनाती है बल्कि उनके सिस्टम के विरूद्ध लगातार लड़ाई जारी रखने के मसंूबे भी सामने आते है। स्नाइपर जैकेट एक तरह का छद्म वस्त्र होता है जिसे पहनने से घने जंगलों के बीच आसानी से छिपा जा सकता हैऔर उन्हें ड्रोन कमरे इत्यादि से भी देखा नहीं जा सकता।

…………….
24 घण्टे में दो इलाकों में विस्फोट की घटना, तीन जवान घायल
रायपुर (News27) 15-06-2024 । छत्तीसगढ़ में बस्तर के अलग.अलग इलाकों में बीते 24 घंटों के दौरान दो जगहों पर हुए आइईडी विस्फोट में सुरक्षा बल के तीन जवान घायल हो गए। घायलों में इंडियन तिब्बतन बॉर्डर पुलिस ;आईटीबीपीद्ध 53वीं वाहिनी के असिस्टेंट कमांडेंट भी शामिल हैं। कोहकामेटा थाना क्षेत्र के कुतूल और मोहंदी के मध्य जंगल में नक्सलियों के बिछाए गए आइईडी के विस्फोट में ये जवान घायल हुए हैं, जिन्हे तुरंत उपचारारार्थ भर्ती कराया गया है। – फाईल फोटो
…………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top