रायपुर (News27) 19.06.2024 । छत्तीसगढ बलौदाबाजार में हुई आगजनी और हिंसा के पीछे भीम आर्मी क्रांतिवीर की भूमिका को आधार बनाकर उसके संस्थापक किशोर नवरंगे को स्पेशल पुलिस टीम ने हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक नवरंगे ने ही 10 जून को धरना और रैली का आयोजन किया था और किशोर नवरंगे के ही आह्वान पर ही प्रदेश भर से समाज के लोग बलौदाबाजार पहुंचे थे । जिले में हिंसा भड़काने को लेकर पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी, जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया है । उपद्रवियों ने सरकारी बिल्डिंग को आग के हवाले कर परिसर में रखे वाहनों को भी जला दिया था। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मामले की न्यायिक जांच की घोषणा की थी। जिसके बाद स्पेशल पुलिस टीम द्वारा फरार किशोर नवरंगे की खोजबीन प्रारंभ कर दिया था। अब चूंकि नवरंगे पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है, माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की संभावना है ।
……………

