रायपुर (News27) 25-06-2024 । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। श्री साय आज दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात करेंगे। 26 जून को सीएम छत्तीसगढ़ वापसी करेंगे जिसके पश्चात वे आमंत्रित लोकतंत्र सेनानियों के साथ भोज में शामिल होंगे जिसमें मीसाबंदियों के परिजन भी रहेंगे। माना जा रहा है कि सीएम श्री साय दिल्ली में छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा कर सकते हैं। – फाईल फोटो
…………………

