
रायपुर (News27) 27.06.2024 । एन.माही फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोडयूसर मोहित साहू द्वारा निर्मित फिल्म हंडा 5 जुलाई को छत्तीसगढ़ के सभी सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने जा रहा है। जिसके स्टारकास्ट में अमलेश नागेश किसी परिचय का मोहताज नहीं है। निर्माता मोहित साहू ने बताया कि फिल्म को बनाने में काफी मेहनत की गई है, दर्शक इस फिल्म को किसी त्यौहार की तरह एप्रीसिऐट करें, यानी 5 जुलाई का दिन पूरे प्रदेश के लिए हंडा तिहार वाला दिन होगा। अमलेश नागेश फिल्म में भैरा का के रोल में हैं। फिल्म हंडा के अन्य प्रमुख कलाकार अमृता कुशवाहा, अनिल सिन्हा, पप्पू चंद्राकर एवं विनायक अग्रवाल हैं। टीम हंडा में डीओपी रजत सिंह राजपूत, एडिटर. गौरांग त्रिवेदी एवं उमेश ध्रुव, म्यूजिक डायरेक्टर ओमी स्टाइलियो, सिंगर सुनील सोनी एवं अनुपमा मिश्रा, कोरियोग्राफी चन्दन दीप, डांस ग्रुप काम देव डान्स ग्रुप, वितरक तरुण सोनी-मां फिल्म्स।
……………

