
रायपुर (News27) 28.06.2024 । छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सीएम हाउस में जनता से मिलने जनदर्शन की शुरूआत कर दी है। वैसे भी सहृदय, शांत और सरल स्वभाव छबि वाले सीएम श्री साय किसी भी नागरिक से बड़ी आत्मीयता के साथ मिलते हैं। बीते गुरूवार को भी मुख्यमंत्री ने जनता से भेंट-मुलाकात की। आये हुए नागरिकों का स्वागत सत्कार किया गया। श्री साय को जनता ने पोट्रेट भंेट की। इस दौरान वे जनता की समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुन रहे हैं और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा.निर्देश भी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जनदर्शन की परंपरा को कायम रखते हुए हर गुरूवार को हम जनता की समस्या सुनेंगे और उसका समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनदर्शन कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों को टोकन दिया जाएगा। उनके आवेदनों को दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि जनदर्शन हर गुरूवार को प्रातः 11 से 01 बजे तक चलेगा।
……………

