छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा सम्मानित

रायपुर (News27) 01.07.2024 । स्व. पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन एवं सनातनी सेना के भाई चंदन अग्रवाल व बसंत

अग्रवाल के तत्वावधान में श्रीराम जन्मभूमि में प्रभु श्रीराम के टेंट से निकलकर भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद आयोध्या में 60 दिवसीय

भंडारे के आयोजन की जिम्मेदारी ६ समितियों को दी गई थी जिसमे २ समितियों में स्व. पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन एवं सनातनी

सेना के द्वारा 20 दिवसीय भंडारा सेवा देने का सौभाग्य दिया गया।

इस उपलक्ष्य में विगत दिनों मुख्यमंत्री निवास पर सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव

साय, भाजपा नेता एवं प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक संपत अग्रवाल, भाजपा प्रवक्ता श्रीमती लक्ष्मी वर्मा

एवं अन्य सम्मानीय अथितियों ने साल ओढ़ाकर व श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी समितियों को सम्मानित किया, साथ ही मुख्यमंत्री श्री

साय ने सभी को साधुवाद दिया और कहाँ की अब भविष्य में कोई भी आपदा विपदा आये तो उसके लिए हमारे पास एक ऐसी टीम तैयार है,

जो लाखों लोगों को भोजन करवा सके। इसके साथ मुख्यमंत्री एवं उपस्थिति अतिथियों ने सभी के साथ डिनर भी किया।


……………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top