
रायपुर (News27) 03.07.2024 । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दिए बयान पर बवाल मचा हुआ है। भाजपा ने उन्हें हिन्दू विरोधी बताया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के बयान पर पत्रकारवार्ता में कहा कि राहुल गांधी ने सभी विषय पर अपनी बात रखी, लंबे समय बाद विपक्ष के किसी नेता ने हैसियत से बहुत धारदार भाषण दिया है, ऐसा भाषण दिया कि प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री, गृहमंत्री और संसदयीय कार्य मंत्री, कृषि मंत्री को खड़ा होना पड़ा। भूपेश बघेल ने कहा कि पीएम मोदी असल हिंदू नहीं है, क्योंकि वो तो हिंदू परंपरा का पालन ही नहीं कर रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर प्राण.प्रतिष्ठा के समय मोदी सपत्नीक क्यों नहीं थे, शास्त्र में विवाहित पुरुष बिना पत्नी के पूजा नहीं करता। मां का निधन हुआ, तो मुंडन भी मोदी नहीं कराए थे, हिंदू परंपरा में मुंडन अनिवार्य है। ऐसे में मोदी असल हिंदू नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के भाषण को सबने सुना और गौर किया है, देशवासी सहित मीडिया ने भी उनके भाषण को ध्यान से सुना। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस का राष्ट्रवाद भारतीय नहीं बल्कि हिटलर और मुसोलिनी जैसा है
……………

