मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर हुआ मासूम बिटिया नूतन के आंखों का सफल इलाज

सीएम ने कहा उसके चेहरे पर प्यारी से मुस्कान देखकर मन को संतोष हुआ, दी शुभकामनाएं
रायपुर (News27) 04.07.2024 ।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनदर्शन के दौरान आये मासूम बिटिया के आंख का सफल आॅपरेशन के निर्देष दिए गए थे। सीएम श्री साय की पहल पर जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना ही जनदर्शन का ध्येय है। सीएम ने मासूम बिटिया नूतन के आंख का सफल इलाज पर बिटिया नूतन को खूब दुलार और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सीएम साय ने कहा कि मासूम नूतन से मिलकर, उसकी अठखेलियों ने दिल खुश कर दिया। उसके चेहरे पर प्यारी से मुस्कान देखकर मन को संतोष हुआ। यही तो है संकल्प समाधान का …सुशासन से जनकल्याण का…पिछले गुरुवार को आयोजित जनदर्शन में नूतन के पिता ने बताया कि उनकी बिटिया की एक आँख खराब है। इस पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तत्काल इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए और एक हफ्ते के अंदर बिटिया की आँख का सफल इलाज संपन्न हुआ। आज नूतन और उसके पिता मुझसे मिलने पहुंचे। प्यारी बिटिया के चेहरे पर खुशी एवं पिता की आँखों में संतोष के भाव थे। यही हमारे जनदर्शन की सार्थकता को सिद्ध करता है। बिटिया नूतन को खूब दुलार और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
……………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top