छत्तीसगढ़ी फिल्म हंडा में मनोरंजन का खजाना लुटने पहले ही दिन प्रदेश के 65 सिनेमाघरों में दर्शकों की उमड़ी भीड़

यह फिल्म एन.माही फिल्मस प्रोडक्शन, निर्माता मोहित साहू ने बनाया है
फिल्म हण्डा में भैरा कका के साथ फूफू की जोड़ी कमाल का है

रायपुर (News27) 05.07.2024 । एन.माही फिल्मस प्रोडक्शन के बनैर तले, छत्तीसगढ़ के मशहूर निर्माता मोहित साहू की प्रस्तुति छत्तीसगढ़ी फिल्म हंडा दिनांक 05 जुलाई, शुक्रवार को प्रदेश के 65 स्क्रीन पर एकसाथ रिलीज किया गया। राजधानी रायपुर के श्याम टॉकीज में पहले दिन 5 शो व दूसरे व तीसरे दिन 6 खेलों में सिनेमाप्रेमी फिल्म हण्डा को देख सकेंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों में इस कदर उत्साह है कि पहले ही शो में थियेटरों में लोगों की भारी भीड़ दिखी। लग रहा था जैसे लोग हण्डा तिहार मनाने आये हो और हुआ भी ऐसा ही दर्शक हण्डा फिल्म देखकर इसे किसी त्यौहार की तरह इन्ज्वाॅय कर रहे हैं, लोगों ने फिल्म हण्डा देखकर कहा कि फिल्म ने दर्शकों के दिलों में लबालब प्यार के हण्डा को लुट लिया। उन्होंने फिल्म के बारे में कहा कि हण्डा फिल्म वह खजाना है, जिसमें भरपूर मनोरंजन है और पहली शो में ही धमाल मचाने के बाद आगे भी धमाल मचाने वाला है । पहली बार है कि छाॅलीवुड किसी फिल्म को पूरे छत्तीसगढ़ में बड़ें पैमाने पर रिलीज किया गया है। फिल्म को निर्माता छत्तीसगढ़ के मषहूर निर्माता मोहित साहू ने बनाया है। फिल्म जब पर्दे पर प्रदर्शित होती है तो हमारे बचपन में सुने कहानी-किस्से याद आते हैं। दंतकथाओं के अमर किरदार रूपहले पर्दें पर प्रत्यक्ष होते हैं। फिल्म की कहानी निर्देशन का भार प्रसिद्ध यू-टूयूबर अमलेश नागेश ने सम्हाला है। फिल्म के सभी गाने सुनने लायक है। भैरा कका के साथ फूफू की जोड़ी भी कमाल का है। फूफू के रोल में अनिल सिन्हा नए अंदाज में नजर आये। अन्य कलाकारों में छत्तीसगढ़ी फिल्म हण्डा का निर्देशन व लेखक अमलेश नागेश, अभिनेत्री अमृता कुशवाहा, अनिल सिन्हा, नीरज उईके, विनायक अग्रवाल, जीतू दुलरवा, धर्मेन्द्र साहू, मोहित जोशी, पप्पू चंद्राकर, निरज ऊईके, विनायक अग्रवाल, जिन्तु दुलरवा, धर्मेन्द्र साहू, अमित गोस्वामी, लतीश भांगे, रूद्रा राजपूत, मोहित जोशी, हेमलाल कौशल, राजेश पांड्या मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का डीओपी रजत सिंह राजपूत, एडिटर गौरांग त्रिवेदी, उमेश ध्रुव, म्यूजि़क डायरेक्टर ओमी स्टाइलियो का है। स्वर दिया हैं सुनील सोनी व अनुपमा मिश्रा ने, कोरियोग्राफर चन्दन दीप, डान्स कामदेव डान्स ग्रुप का है वहीं फिल्म के वितरक मां फिल्मस के तरुण सोनी हैं। प्रदेश के 65 सिनेमाघरों में पहले ही दिन उमड़ते भीड़ को देखते हुए लगता है मानो सचमुच में कोई हण्डा तिहार है, जिसे मनाने चित्रमंदिर में लोग एकत्रित हो रहे हैं।
……………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top