
रायपुर (News27) 09.07.2024 । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है । छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती हुई बिजली बिल की दरों एवं बिजली कटौती को लेकर यह प्रदर्शन किया गया, डॉक्टर खूबचंद बघेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में भी यह प्रदर्शन आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के भाजपा सरकार के गलत नीतियों के कारण छत्तीसगढ़ में सरप्लस विद्युत आपूर्ति होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बिजली बिल की दरों में वृद्धि की गई, प्रदेश में बार-बार अघोषित रूप से बार-बार बिजली कटौती से आम जनता एवं किसान परेशान है। भूपेश बघेल ने मांग की है कि बढ़ी हुई बिजली की दरों को तत्काल रोका जाए और लगातार हो रही बिजली कटौती को भी विराम लगाया जाए ।
—————————-

