
रायपुर (News27) 12.07.2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। उनके साथ मंत्रिमंडल के सदस्य भी शामिल रहेंगे। भाजपा के अपने चुनावी एजेंडे में रामलला दर्शन योजना शामिल किया था जिसके तहत छत्तीसगढ़वासी लगातार अयोध्या का दौरा कर भगवान श्रीराम के दर्शन कर रहे है। मुख्यमंत्री श्री साय भी इसी योजना के अंतर्गत अपने सभी मंत्रीगणों के साथ चार्टड विमान से अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगे और छत्तीसगढ़ एवं प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना करेंगे।
……………………

