छत्तीसगढ़ के कोयले से चलेगी राजस्थान के बिजली संयंत्र

रायपुर (News27) 13.07.2024 । राजस्थान की बिजली संयंत्र अब छत्तीसगढ़ के कोयले से चलेगी। छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय सरकार ने राजस्थान के बिजली संयंत्रों को कोयला आपूर्ति के लिए परसा ईस्ट और कांटा बासन पीईकेबी कोल ब्लॉक की 91:21 हेक्टेयर वन भूमि के उपयोग की अनुमति दे दी है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को बताया कि छत्तीसगढ़ की सरकार की ओर से हसदेव अरण्य कोलफील्ड में संचालित परसा ईस्ट और कांटा बासन पीईकेबी कोल ब्लॉक के उपयोग से दोनों राज्यों के विकास को गति मिलेगी, उद्योग एवं उद्यमियों के साथ जनता तक भी इसका लाभ पहुंचेगा। इसके लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है।

————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top