रायपुर (News27) 14.07.2024 । बीजेपी के एक महिला पार्षद कुंती सिंह को सरेआम घर से निकालकर घसीटते हुए उसे सड़क पर पटकने का वीडियो फुटेज की चर्चा है। मामला बालोद जिले के गुरूर नगर का बताया गया है। महिला शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड की महिला पार्षद है। जानकारी अनुसार नगर के बाजार चौक में निर्माण अधीन 45 परिसर को पुलिस और प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बुलडोजर से ढहा दिया गया। जिससे परिसर से जुड़े लोग काफी आक्रोशित हो गए और परिसर से ताल्लुक रखने वाली महिलाओं ने पार्षद को घर से खींचते हुए निकाला और सड़क पर ले जाकर पटक दिया, जिसे उसके परिवार वालों ने किसी तरह छुड़ाया और घर ले गए। जिसका वीडियो फुटेज की चर्चा है।
……………………..

