कांग्रेस का आरोप प्रदेश में बढ़ी अपराध, 24 जुलाई को विधानसभा घेराव की तैयारी, हुई बैठक

रायपुर (News27) 19.07.2024 । छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी राज्य में लचर कानून व्यवस्था, लुटपाट, हत्या, अपहरण, बलौदाबाजार में हुए आगजनी के विरोध में 24 जुलाई को विधानसभा घेराव की तैयारी में है। इस संबंध में कांग्रेस भवन गांधी मैदान में बैठक भी आयोजित की गई। कांग्रेस ने इसे आम जनता का आंदोलन करार दिया और लोगों को अधिक से अधिक संख्या मे शामिल होने के लिए अपील किया है। ब्लॉक अध्यक्ष वार्ड अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियो को अधिक से अधिक संख्या मे भीड़ लाने के भी निर्देश दिए गये है। इस बैठक मे सत्यनारायण शर्मा गिरीश दुबे कुलदीप जुनेजा महेंद्र छाबडा महेश शर्मा शिव सिंह ठाकुर डॉ. राकेश गुप्ता धनंजय सिंह ठाकुर सुरेश सिंह ठाकुर सुूर्यमणि मिश्रा संजय पाठक अशोकराज आहूजा मदन तालेडा विकास तिवारी आशा चौहान आशा जोसेफ गंगा यादव दिनेश ठाकुर पार्षद सुंदर जोगी उत्तम साहू देवेंद्र यादव अमितेश भारद्वाज अन्नु साहू शीतल कुलदीप बोगा बंटी होरा आकाश तिवारी मणिराम साहू ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत ठेंगडी नवीन चंद्राकर सुमीत दास सचिन शर्मा माधव साहू सहदेव व्यवहार अशोक ठाकुर देव कुमार साहू अरूण जंघेल संजय सोनी दीपा बग्गा जीण् श्रीनिवास बंशी कन्नौजे अविनय दुबे इंद्रजीत राजपूत संदीप तिवारी बाकर अब्बास मोहम्मद फहीम पुष्पराज बैद राजू सोनी शब्बीर खान प्रवीण चंद्राकर नवीन लाजरस संतोष बाघमार अनिल रायचूरा राजू नायक गोपाल श्रीवास मोहसिन खान सुयश शर्मा भीम यादव कृष्णा नायक योगेश दीक्षित मुन्ना सोनकर सुनील धु्रव राधे नायक गौतम यादव डोमेश शर्मा अस्सु खान विष्णु राजपुत मल्लिका प्रजापति पदमा कहार पिंकी बाघ धनसिंह यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
…………………….

वित्तमंत्री ओपी चौधरी रायपुर के 70 वार्डों में चले, पता चल जायेगा महतारी वंदन की राशि कितनी महिलाओं को नहीं मिला

रायपुर (News27) 19.07.2024 । वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी समय तय करे कांग्रेस के कार्यकर्ता उन्हें रायपुर के 70 वार्डों में उन महिलाओं के घर में ले कर जाएँगे। जिनको महतारी वंदन की चौथी और पाँचवी किस्त की राशि नही मिली है। सरकार के द्वारा जारी आंकड़े स्पष्ट बता रहे हैं की 70 लाख महिलाओं में से लगभग 5 लाख महिलाओं को तो पैसा ही नहीं मिला है उसके अलावा जिन महिलाओं को पहली और दूसरी किस्त मिली थी उन महिलाओं को चौथी और पांचवी किस्त की राशि नहीं मिली 70 लाख महिलाओं को अगर पैसा मिलता तो 700 करोड रुपए होता है जबकि सरकार 653 करोड रुपए देने का दावा कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार चुनाव को देखते हुए योजनाओं का लाभ देती है और चुनाव खत्म होने के बाद योजना में हेरा फेरी करती है विधानसभा चुनाव के दौरान 85 लाख से अधिक फॉर्म भराकर प्रदेश के महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ देने का वादा किया गया था और सरकार बनने के बाद मात्र 70 लाख महिलाओं को पैसा देने का दावा किया जा रहा है। हकीकत यह है कि सरकार के आंकड़े में से भी अधिकांश महिलाओं को पैसा नहीं मिला। महतारी वंदन योजना की राशि देने के नाम से वृद्धा पेंशन और परित्यक्ता पेंशन के हितग्राहियों को पेंशन नहीं दिया गया है।प्रदेश में महतारी वंदन योजना से अभी भी 45 प्रतिशत महिला जुड़ ही नहीं पाई है। जो इस योजना से जुड़े है उन्हें भी नियम शर्ते लगाकर योजना से बाहर किया जा रहा है। ये प्रदेश के मातृ शक्ति के साथ धोखा है।

—————————————————–

पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किये, भाजपा की सरकार में बदहाली का दौर जारी

भाजपा सरकार का फोकस केवल कमीशन खोरी में, आम जनता के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक उन्नति से इनका कोई सरोकार नहीं है

रायपुर (News27) 19.07.2024 । एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2023-24 की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के भागीरथ प्रयासों के चलते ही छत्तीसगढ़ में 67 अंकों के साथ परफॉमर से फ्रंट रनर तक की छलांग लगाई है। कांग्रेस की सरकार ने 2018 से 2023 के दौरान छत्तीसगढ़ में शिक्षा और भूजल संरक्षण के क्षेत्र में शानदार काम हुए जिसका प्रमाण रिपोर्ट में स्पष्ट प्रदर्शित हो रहा है। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने 2018 से 23 के बीच जो ग्रामीण क्षेत्रों में नरवा संवर्धन योजना की शुरुआत की थी उसी का परिणाम है कि भूमिगत जल का दोहन 44.47 से बढ़कर 47.2 एक साथ प्रतिशत हुआ। ग्रामीण आबादी के पास पीने के पानी का बेहतर स्रोत 99.6 प्रतिशत से बढ़कर 100 प्रतिशत हुआ। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के दौरान ही छत्तीसगढ़ में शत प्रतिशत विद्युतीकृत घर के लक्ष्य को छुआ। साय सरकार आने के बाद तो नरवा संरक्षण के कार्यक्रम बंद हो गए, बिजली के दाम बढ़े और कटौती शुरू हो गई।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के सुशासन के चलते प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद (स्थिर मूल्य) वृद्धि दर प्रति व्यक्ति 5.36 से बढ़कर 6.05 हुई, स्वास्थ्य योजना बीमा द्वारा कवर किए गए परिवारों की संख्या 68.50 से बढ़कर 71.4 हुआ, प्रति एक लाख जनसंख्या पर एटीएम 12.5 से बढ़कर 15.21 हो गए। हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कुल रोजगार के प्रतिशत के रूप में विनिर्माण रोजगार 5.46 से बढ़कर 7.58 हो गया। प्रदेश में मानव तस्करी के मामलों में 10 गुना कमी आई है, 11.72 से आंकड़े घटकर मात्र 1.37 रह गया था, अब डबल इंजन की सरकार आने के बाद व्यवस्था बदहाल होने लगी है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ में शिक्षा की व्यवस्था दुरूस्त की प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाई जाने वाले शिक्षण सामग्री का 22 स्थानी बोलियां में किताब छापने की व्यवस्था की। पुराने स्कूलों के बेहतर संचालन के साथ ही स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल की योजना शुरू की जिसके चलते गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मामले में छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। भाजपा की सरकार बनने के बाद पिछले 7 माह से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली, पानी, सड़क सहित सभी मामलों में व्यवस्था बिगड़ चुकी है। भाजपा की सरकार का फोकस केवल भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी में है, आम जनता के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक उन्नति से भारतीय जनता पार्टी का कोई सरोकार नहीं है।

——————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top