पत्रकार और परिजनों ने स्वास्थ्य शिविर का उठाया लाभ


रायपुर (News27) 19.07.2024 । रायपुर प्रेस क्लब में गुरूवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं निःशुल्क दवा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसका बड़ी संख्या में पत्रकार और उनके परिजनों ने लाभ उठाया.
होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक एवं डेन्टल के निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में पत्रकार सदस्यों व परिवार ने बीपी, शुगर, ईसीजी, बीएमआई (हड्डी की जांच) की जांच कराई. शिविर में डॉ. ए.के. चौरसिया (एम डी), डॉ. एस चौरसिया (एम एस), डॉ. पिंकी चौरसिया (एम डी एस) ने जांच की एवं स्वास्थ्य सलाह दी. साथ ही निःशुल्क दवाईयों का वितरित किया गया.
प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि प्रेस क्लब सदस्यों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक एवं डेन्टल का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया. पत्रकार और उनके परिजन स्वस्थ रहें, लगातार इसके प्रयास किए जा रहे हैं. इस तरह के शिविर आगे भी आयोजित होते रहेंगे.
स्वास्थ्य शिविर को लेकर अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर, महासचिव डॉ. वैभव शिव पाण्डेय, उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला, कोषाध्यक्ष रमन हलवाई, संयुक्त सचिव तृप्ति सोनी व अरविंद सोनवानी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने डॉ. ए.के. चौरसिया, डॉ. एस चौरसिया, डॉ. पिंकी चौरसिया के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया. साथ ही स्वास्थ्य शिविर में जांच कराने आए सदस्यों और परिजनों के प्रति भी आभार जताया है.

—————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top