रायपुर (News27) 22.07.2024 । अपने विचारों और भावनाओं को प्रभावशाली ढंग से कैसे किसी के सामने अभिव्यक्त करें। कैसे मंच में लोगों के सामने अपने वैचारिक पक्ष को सुदृढ़ता के साथ रखें, आखिर अपने विचार को कहते समय उसे प्रभावशाली कैसे बनायें कि लोग आप से प्रभावित हो जाए। अगर अपनी भावनाओं को सही शब्द देकर उसे लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना चाहते हैं तो सुहिणी सोच द्वारा आयोजित पांच दिवसीय पाठशाला आपके लिए है। इस कार्यक्रम में नेशनल ट्रेनर, मोटिवेंशनल स्पीचर सीए चेतन तारवानी ट्रेनिंग देंगे। सीए चेतन तारवानी ने बताया कि बहुत लोग अंतर्मुखी होने के कारण और वैचारिक रूप से सशक्त होने के बाद भी अपने अंतस के विचार को सही शब्द नहीं दे पाने की वजह से अपनी बात किसी के सामने रख नहीं पाते, या वे झिझकते हैं कि अपनी बात को वे लोगों के सामने किसी ढंग से प्रस्तुत करें। ऐसे में अपने मन के इस झिझक, डर को भीड़ के भय से मुक्ति दिलाने और अपने अंदर आत्मविश्वास की नई आगाज हेतु सुहिणी सोच के इस पाठशाला को अवश्य ज्वांईन करना चाहिए, जहां आप भरी सभा में माईक पर पूरे विश्वास के साथ अपने महत्वपूर्ण विचार को रखने, बोलने की कला को प्रभावशाली बनाने निश्चित ही आपकी नेतृत्व क्षमता और बोलने की प्रभावशाली कला का विकास होगा, जिससे आपके जीवन में आपके व्यक्तित्व का नया स्वरूप लोगों के सामने पेश करेगा जो आत्मविश्वास से भरपूर होगा।
……………………..

